ग्रहों की सम्पूर्ण जानकारी

ग्रह (Planets):

➡ यह सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाते हैं।
➡दीर्घ वृत्ताकार पथ में चक्कर लगाते हैं। इस पथ को कक्ष कहते है।
➡ ग्रह दो प्रकार की गति करते हैं जब अपनी अक्ष के चारों और गति करते हैं तो उसे घूर्णन गति कहते हैं तथा जब सूर्य के चारों ओर गति करते हैं तो उसे परिक्रमण गति कहते हैं।
➡ इनका अपना कोई प्रकाश और तापमान नहीं होता है यह सूर्य के ताप से चमकते हैं।
➡ वर्तमान में कुल ग्रहों की संख्या
8 है।
➡ ग्रह को दो भागों में विभाजित किया गया है।
1.  आंतरिक ग्रह: यह ग्रह छोटे तथा अधिक घने होते हैं। इनमें बुध शुक्र पृथ्वी तथा मंगल ग्रह को शामिल किया गया है। यह पृथ्वी के समान दिखाई देते हैं इसलिए इन्हें पार्थिव ग्रह भी कहा जाता है।
2. बाह्य ग्रह: ये ग्रह बड़े तथा कम सघन होते हैं। इनमें बृहस्पति शनि अरुण तथा वरुण ग्रह को शामिल किया गया है। यह बृहस्पति ग्रह के समान दिखाई देते हैं। इसलिए इन्हें  जोवियर ग्रह भी कहा जाता है।

ग्रहों के बारे में बेसिक जानकारी:

1. बुध ग्रह( Mercury planet):

➡ सूर्य का सबसे निकटतम ग्रह है।
➡ सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह है।
➡ सूर्य के चारों ओर 88 दिनों में चक्कर लगाता है।
➡ अपने अक्ष पर 59 दिनों में चक्कर लगाता है।
➡ इसका कोई भी उपग्रह नहीं है।
➡ सूर्य के सबसे निकट होने के कारण इसकी एक सतह सूर्य से अधिकतम प्रकाश तथा ताप ग्रहण करती है तथा दूसरी सतह ताप ग्रहण नही करती है।
➡ इसका गुरुत्वाकर्षण पृथ्वी की गुरुत्वाकर्षण का 3/8 वॉ भाग है।
➡ बुध पर कोई वातावरण उपस्थित नहीं है।

2. शुक्र ग्रह (Venus Planet):

➡ यह आकार और भार में पृथ्वी के बराबर होता है। इसका द्रव्यमान पृथ्वी के द्रव्यमान का 4/5 गुना होता है।
➡ यह ध्रुव के चारो ओर पूर्व से पश्चिम की ओर गति करते हुए 243 दिनों में चक्कर लगाता है।
➡ सूर्य के चारों ओर 255 दिनों में चक्कर लगाता है।
➡ इसके वातावरण में CO2 गैस पाई जाती है तथा ऑक्सीजन व जलवाष्प बहुत ही कम मात्रा में पाई जाती है।
➡ सौरमंडल का सबसे गर्म ग्रह  है।
➡ शुक्र का अपना कोई भी उपग्रह नहीं है।
➡ शुक्र ग्रह कभी-कभी सूर्य के उगने से पहले पूर्वी आकाश में तथा सूर्य के छिपने के बाद पश्चिमी आकाश में दिखाई देता है। इसलिए इसे रात्रि का तारा या भोर का तारा भी कहते हैं।

3. पृथ्वी (Earth):

➡ पृथ्वी पश्चिम से पूर्व की ओर अपने ध्रुव पर 1610 किलोमीटर प्रति घंटे की चाल से चक्कर लगाती है। इसे एक चक्कर लगाने में 23 घंटे 56 मिनट तथा 4.09 सेकंड का समय लगता है।
➡ पृथ्वी अपने अक्ष पर 23 डिग्री 26 मिनट 59 सेकंड (23°26'59'') अर्थात लगभग 23.5° कोण पर झुकी हुई है?
➡ पृथ्वी के ध्रुव पर घूर्णन के परिणाम स्वरूप दिन व रात रात होते हैं।
➡ पृथ्वी गोल नहीं होती है यह उत्तर से दक्षिण की ओर हल्की सी चपटी है।
➡ जल तथा स्थलीय ग्रहों के कारण पृथ्वी अंतरिक्ष से नीली हरी दिखाई देती है। इसलिए इसे नीला ग्रह भी कहते हैं।
➡ पृथ्वी सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाने में 365 दिन 5 घंटे 48 मिनट तथा 45.51 सेकंड का समय लेती है।
➡ पृथ्वी अपने कक्ष में 66.5° अक्षांश से सूर्य के चारों ओर दीर्घ वृत्ताकार कक्षा में गति करती है।
➡ आकार की दृष्टि से पृथ्वी का सौरमंडल में पांचवा स्थान है।
➡ पृथ्वी के आंतरिक संरचना  को तीन भागों में बांटा गया है।
   सियाल  - सिलिका+एलुमिनियम
   सिमा    - सिलिका+मैग्नीशियम
   निफे     - निकल+आयरन
➡ पृथ्वी का एक प्राकृतिक उपग्रह है जिसे चंद्रमा कहते हैं।
➡ चंद्रमा पृथ्वी के चारों ओर 27 दिन और 7 घंटे में चक्कर लगाता है।
➡ चंद्रमा का व्यास पृथ्वी का 1/4 गुना है।
➡ चंद्रमा पर पहली बार 21 जुलाई 1969 को एडमिन एवड्रेन,  नील आर्मस्ट्रांग तथा कॉलिंग पहुंचे थे।

4. मंगल ग्रह (Mars planet):

➡ यह सूर्य के चारों ओर अपनी कक्षा में 687 दिनों में चक्कर लगाता है तथा अपनी अक्ष पर 1 दिन में चक्कर लगाता है।
➡ इसका रंग हल्का लाल होता है इसलिए इसे लाल ग्रह भी कहते हैं।
➡ इसके दो छोटे उपग्रह फोबोस तथा डीमोस ओर से।
➡ इस पर पाए जाने वाला सबसे बड़ा पर्वत निक्स ओलंपिया है।
➡ मंगल पर पाए जाने वाला ज्वालामुखी ओलंपस मोंस है जो  सबसे बड़ा ज्वालामुखी है।

5. बृहस्पति ग्रह (Jupiter Planets):

➡ यह सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है।
➡ सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाने में 11 साल व 11 महीने लगते हैं तथा अपने अक्ष पर चक्कर लगाने में 9 घंटे 56 मिनट लगते हैं।
➡ इस के उपग्रहों की संख्या 16 है।
➡ इसका द्रव्यमान अन्य ग्रहों की तुलना में बहुत अधिक होता है। अधिक द्रव्यमान होने के कारण बृहस्पति से होकर गुजरने वाली वस्तुओं की गुरुत्वीय क्षमता अधिक होती है।
➡ ऐसा अनुमान लगाया जाता है कि इस ग्रह पर हीलियम तथा हाइड्रोजन गैस पाई जाती है।

6. शनि ग्रह ( Saturn Planet):

➡ यह पीले रंग का दिखाई देता है। 
➡ इसके चारों और तीन सुंदर वलय पाई जाती है।
➡ यह सूर्य के चारों ओर एक चक्कर लगाने में 29 साल 5 महीने का समय लगाता है तथा अपने ध्रुव पर चक्कर लगाने में 10 घंटे 40 मिनट का समय लगाता है।
➡ इस के उपग्रहों की संख्या 18 है।
➡ यह सबसे कम सघन ग्रह है। इसका घनत्व पानी से भी कम होता है।
➡ इसका आकार द्रव्यमान तथा संगठन लगभग बृहस्पति के समान है।
➡ शनि ग्रह बृहस्पति से अधिक ठंडा होता है।

7. अरूण ग्रह (Uranus Planet):

➡ यह ऐसा पहला ग्रह है तो टेलिस्कोप की सहायता से खोजा गया था। इस ग्रह की खोज विलियम हर्शेल ने 1781 में की थी।
➡ इस ग्रह के वातावरण में हाइड्रोजन तथा मिथेन गैस पाई जाती है।
➡ यह गृह पूर्व से पश्चिम की ओर घूमता है।
➡ सूर्य के चारों ओर एक चक्कर लगाने में 84 साल तथा अपने अक्ष पर एक चक्कर लगाने में 17 घंटे 14 मिनट का समय लगता है।
➡ इसके 17 उपग्रह होते हैं।

8. वरुण ग्रह (Neptune planet):

➡ इसकी खोज विलियम हर्शेल ने की थी।
➡ सूर्य के चारों ओर एक चक्कर लगाने में 164 साल तथा अपने अक्ष पर एक चक्कर लगाने में 16 घंटे 7 मिनट का समय लगता है।
➡ इसके कुल 8 उपग्रह है।
➡ इन्हें सामान्यत नंगी आंखों से नहीं देखा जा सकता है। इन्हें देखने के लिए टेलिस्कोप की आवश्यकता होती है।

No comments:

Post a Comment

मैं योगेश प्रजापत आपका तह दिल से शुक्रगुजार हूं कि आपने अपने कीमती समय हमारी वेबसाइट के लिए दिया, कमेंट करके अवश्य बताए कि हमारे द्वारा दी गयी जानकारी आपको केसी लगी...🙏🙏🙏