तापमान पैमाने (Temperature Scales)

तापमान पैमाने (Temperature Scales):
किसी भी पैमाने के द्वारा तापमान के मापन के लिए दो बिंदुओं की आवश्यकता होती है।
इनमे से एक बिंदु  जल का हिमांक होता है जिसे बर्फ बिंदु (Ice point) कहते है, तथा दूसरा बिंदु जल का क्वथनांक होता है जिसे भाप बिंदु (steam point) कहते है।

तापमान पैमाने मुख्यतः 5 प्रकार के होते है-
  1. सेल्सियस या सेंटीग्रेड पैमाना: इसका आविष्कार स्वीडन के वैज्ञानिक सेल्सियस ने 1730 में किया था। इसमें हिमांक 0℃ तथा क्वथनांक 100℃ होता है। अतः इनके बीच का अंतर 100 भाग हो जाते है। इसका 1 भाग 1℃ के बराबर होता है।
  2. फारेनहाइट पैमाना: इसका आविष्कार जर्मन के वैज्ञानिक फारेनहाइट ने 1717 में किया था। इसमें हिमांक 32⁰F तथा क्वथनांक 212⁰F होता है। अतः इनके बीच का अंतर 180 भाग हो जाते है। इसका 1 भाग 1⁰F के बराबर होता है।
  3. केल्विन पैमाना: इसका आविष्कार लार्ड केल्विन वैज्ञानिक ने 1852  में किया था।  हिमांक 273.15K तथा क्वथनांक 373.15 होता है। अतः इनके बीच का अंतर 100 भाग हो जाते है। इसका 1 भाग 1K के बराबर होता है।
  4. रियुमर पैमाना: इसका आविष्कार फ्रांस के वैज्ञानिक रियुमर ने 1731 में किया था। इसमें हिमांक 0R तथा क्वथनांक 80R  होता है। अतः इनके बीच का अंतर 80 भाग हो जाते है। इसका 1 भाग 1R के बराबर होता है।
  5. रैंकाइन पैमाना: इसका आविष्कार स्कॉटिश इंजीनियर विलियम जॉन मैकक्वॉर्न रेंकिन ने 1859 में किया था। इसमें हिमांक 460 Ra तथा क्वथनांक 672Ra होता है। अतः इनके बीच का अंतर 212 भाग हो जाते है। इसका 1 भाग 1 Ra के बराबर होता है।
सभी पैमानों में आपस मे सम्बंध निम्न सूत्र से ज्ञात कर सकते है-

सभी तापमान के पैमानों में सम्बंध

तापमान से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण बिन्दु:

  1. फॉरेनहाइट तथा सेल्सियस पैमानों का पाठ्यांक -40⁰ ताप पर समान रहता है।
  2. फॉरेनहाइट तथा केल्विन पैमानों का पाठ्यांक 574.25⁰ ताप पर समान रहता है। 
  3. फॉरेनहाइट तथा रियुमर पैमानों का पाठ्यांक -25.6 ताप⁰ पर समान रहता है।
  4. सेल्सियस तथा रियुमर पैमानों का पाठ्यांक 0⁰ पर समान रहता है।
  5. किसी भी वस्तु का वह न्यूनतम ताप, जिससे कम उसका ताप सम्भव नही हो, उसे परम शून्य ताप कहते है। न्यूनतम ताप -273.15℃ या 0⁰K होता है।
  6. कमरे का सामान्य ताप 27℃ या 80.6⁰F या 300K होता है।
  7. मानव शरीर का सामान्य ताप 37℃ या 98.6⁰F या 310K होता है।
  8. -40℃ से कम ताप के मापन के लिए पारे युक्त तापमापी का प्रयोग नही किया जा। सकता है क्योंकि पारा तापमापी -40℃ ताप पर जमने लग जाता है। अतः इसके लिए एल्कोहल तापमापी का प्रयोग करते है यह -115℃ पर जमता है।
  9. प्रयोगशाला में अधिकतम ताप 10⁸ तथा न्यूनतम ताप 10-⁸ हो सकता है।

No comments:

Post a Comment

मैं योगेश प्रजापत आपका तह दिल से शुक्रगुजार हूं कि आपने अपने कीमती समय हमारी वेबसाइट के लिए दिया, कमेंट करके अवश्य बताए कि हमारे द्वारा दी गयी जानकारी आपको केसी लगी...🙏🙏🙏