कार्बोहाइड्रेट(Carbohydrate)

कार्बोहाइड्रेट(Carbohydrate):
कार्बोहाइड्रेट दो शब्दों से मिलकर बना है- कार्बन + हाइड्रेट( जल)।
इसका सामान्य सूत्र Cx(H2O)y  है।
पहले माना जाता था कि इनमें कार्बन , हाईड्रोजन तथा ऑक्सीजन 1:2:1 में होते है , लेकिन
सभी कार्बोहाइड्रेट इस अनुपात में नही होते है।

कार्बोहाइड्रेट के प्रकार:
💡कार्बोहाइड्रेट के जल अपघटन के आधार पर इसे 3 भागो में बाँटा गया है-
1) मोनोसैकेराइड : ये सबसे सरल कार्बोहाइड्रेट होते है , इनका जल अपघटन नही होता है।
उदाहरण : ग्लूकोस,  फ्रक्टोस
2) डाईसेकेराइड : इनके जल अपघटन से 2 मोनो सेकेराइड इकाइयां प्राप्त होती है।
उदाहरण:  सुक्रोस , माल्टोस , लेक्टोस।
3) पॉलीसेकेराइड : इनके जल अपघटन से अत्यधिक संख्या में मोनो सेकेराइड इकाइयां प्राप्त होती है।
उदाहरण : स्टार्च , ग्लाइकोजन, सेलुलोस।

💡कार्बोहाइड्रेट को भोतिक गुणों के आधार पर 2 भागो में बाँटा गया है-
1) शर्कराएँ : ऐसे कार्बोहाइड्रेट जो स्वाद में मीठे होते है , शर्कराएँ कहलाते है।
उदाहरण: ग्लुकोस , फ्रक्टोस , लेक्टोस।
2) अशर्कराएँ : ऐसे कार्बोहाइड्रेट जो स्वाद में मीठ नहीे होते है , अशर्कराएँ कहलाते है।
उदाहरण: सभी पॉलीसेकेराइड शर्कराएँ।

💡कुछ महत्वपूर्ण शर्कराएँ :
1) ग्लुकोस(C6H12O6) : शरीर को ऊर्जा प्रदान करने वाली मुख्य शर्करा है , यह मानव शरीर को तात्कालिक ऊर्जा प्रदान करता है। उदाहरण : शहद , पके अँगूर।
1 ग्राम ग्लूकोस से 4.2 KCal ऊर्जा प्राप्त होती है।
2) फ्रक्टोस (C6H12O6): यह फलो में पाई जाती है इसलिए इसे फलो की शर्करा भी कहा जाता है। प्राकृतिक फ्रक्टोस को लिवुलोस कहते है।
3) सुक्रोस(C12H22O11) : इसके जल अपघटन से ग्लूकोस तथा फ्रक्टोस का निर्माण होता है। 
         सुक्रोस = ग्लुकोस + फ्रक्टोस
इसे इक्षु शर्करा  ( गन्ने की शर्करा )  तथा अपवृत शर्करा भी कहते है।
जेम या जेली जैसे डिब्बा बन्द खाद्य पदार्थों में इसका उपयोग किया जाता है।
4) माल्टोस(C12H22O11) : इसके जल अपघटन से 2 ग्लूकोस अणुओ का निर्माण होता है।
        माल्टोस = ग्लुकोस + ग्लूकोस
इसे माल्ट शर्करा भी कहते है।
इसका उपयोग एल्कोहल के निर्माण में होता है।
5) लेक्टोस(C12H22O11) : इसके जल अपघटन से ग्लूकोस तथा ग्लेक्टोस का निर्माण होता है।
       लेक्टोस = ग्लुकोस + ग्लेक्टोस
इसे दुग्ध  शर्करा भी कहते है क्योंकी यह दूध में पाई जाती है।
6) स्टार्च(C6H10O5)n : इसके जल अपघटन से पहले माल्टोस तथा बाद में ग्लुकोस इकाइयां बनती है।
       स्टार्च ➡ माल्टोस ➡ ग्लुकोस
वनस्पतियों में मुख्य रूप से पाए जाने वाला कार्बोहाइड्रेट स्टार्च ही होता है ।
7) ग्लाइकोजन(C6H10O5)n : इसके जल अपघटन से ग्लुकोस का निर्माण होता है
           ग्लाइकोजन ➡ ग्लुकोस
जन्तुओ में कार्बोहाइड्रेट ग्लाइकोजन के रूप में एकत्रित रहती है ,आवश्यकता होने पर एंजाइम इसे ग्लुकोस में तोड़ देते है।
8) सेलुलोस(C6H10O5)n : इसके अपघटन से भी ग्लुकोस ला निर्माण होता है।
             सेलुलोस ➡ ग्लुकोस
पादप की कोशिकाभित्ति  सेलुलोस की ही बनी होती है।

कार्बोहाइड्रेट के मुख्य स्रोत :
आलू , शकरकंद , गेहूँ , चावल , मक्का , चुकन्दर ।

विटामिन के बारे में पढ़े


No comments:

Post a Comment

मैं योगेश प्रजापत आपका तह दिल से शुक्रगुजार हूं कि आपने अपने कीमती समय हमारी वेबसाइट के लिए दिया, कमेंट करके अवश्य बताए कि हमारे द्वारा दी गयी जानकारी आपको केसी लगी...🙏🙏🙏