पादप हार्मोन्स (Plant Hormones)

पादप हार्मोन्स (Plant Hormones):

पादपों की जैविक क्रियाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए तथा उपापचयी क्रियाओ को नियंत्रित करने के लिए छोटे सरल कार्बनिक अणु पाए जाते है जिन्हें पादप हार्मोन्स कहते है।
↪ पादप हार्मोन्स का संश्लेषण स्वयं पादपो के द्वारा ही होता है।
↪ इनका एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरण विसरण विधि द्वारा होता है।
↪इनकी सूक्ष्म मात्रा ही जैविक क्रियाओ को नियंत्रित करती है।
↪इन्हें पादप वृद्वि नियंत्रक पदार्थ या फाइटोहार्मोन भी कहते है।

1) ऑक्सीन (Auxins) :

  • इसकी खोज 1880 में डार्विन ने की थी।
  • यह हार्मोन बीज रहित फल अर्थात अनिषेकफलन बनाने में सहायता करता है।
  • इसका निर्माण पोधो के ऊपरी सिरों में होता है।अतः पोधो के प्ररोह भाग में वृद्वि होती है।
  • उदाहरण: IIA ( इंडोल एसिटिक अम्ल) प्राकृतिक ऑक्सीन हार्मोन है तथा NAA (नेफ्थेलीन एसिटिक अम्ल संश्लेषित ऑक्सीन हार्मोन है।

2) जिब्बेरेलिन (Gibberellins):

  • इसकी खोज कुरोसावा ने 1926 में की थी।
  • यह पादप के तने में वृद्वि करता है जिससे पादप की लंबाई बढ़ जाती है।
  • इसके छिड़काव से फल व फूल के आकार में वृद्वि हो जाती है।
  • उदाहरण: GA₃ सबसे महत्वपूर्ण है।

3) साइटोंकाईनिन (Cytokinin):

  • इसकी खोज मिलर ने 1955 में की थी।
  • यह ऑक्सीन हार्मोन की उपस्थिति में कोशिका विभाजन का कार्य करता है।
  • यह पर्णहरित को लंबे समय तक नष्ट होने से बचाता है।
  • उदाहरण: जियाटिन जो प्राकृतिक साइटोकाइनिन है। यह मक्के से प्राप्त किया जाता है।

4) एथिलीन/इथाइलीन (Ethylene):

  • इसकी खोज बर्ग ने 1962 में की थी।
  • यह पुष्पन का कार्य करता है जिससे पुष्पो की संख्या में वृद्वि हो जाती है।
  • एकमात्र गैसीय अवस्था मे पाए जाने वाला पादप हार्मोन है।
  • यह फलो को पकाने के कार्य करता है इसलिए इसे पकाने वाला हार्मोन भी कहते है।
  • फलो को पकाने की प्रक्रिया के दौरान यह स्वसन की गति को बढ़ा देता है, इसे क्लाईमेटिक स्वसन कहते है।

5) एब्सिसिक अम्ल (Abscisic Acid):

  • इसकी खोज एडीकोट व कॉर्न्स ने 1965 में की थी
  • यह पादप की वृद्वि को रोकने का कार्य करता है।
  • इसकी उपस्थिति में रन्ध्र बन्द हो जाते है जिससे प्रकाश संश्लेषण की क्रिया नही हो पाती है और पत्तियां सूख जाती है।

No comments:

Post a Comment

मैं योगेश प्रजापत आपका तह दिल से शुक्रगुजार हूं कि आपने अपने कीमती समय हमारी वेबसाइट के लिए दिया, कमेंट करके अवश्य बताए कि हमारे द्वारा दी गयी जानकारी आपको केसी लगी...🙏🙏🙏