पादप रोग (Plant Diseases)

पादप रोग (Plant Diseases):

पादप के सामान्य कार्यिकी में बाधा उत्पन्न होने से पादप रोग होते है, जिससे पादप की जैविक क्रियाएं प्रभावित होती है।
ये रोग अनेक कारणों से उत्पन्न हो सकते है जैसे - पोषक पदार्थ की कमी, जीवाणु, विषाणु, कवक आदि के संक्रमण से।

a) अजैविक पादप रोग: ऐसे पादप रोग जो किसी एक विशेष पोषक तत्व की कमी से उतपन्न होते है , अजैविक पादप रोग कहलाते है।

  1. खेरा रोग: धान में जिंक (Zn) की कमी से होता है।
  2. डाईबैक रोग: निम्बू में कॉपर (Cu) की कमी से होता है।
  3. अंगमारी रोग: गन्ने में मैग्नीज (Mn) की कमी से होता है।
  4. ब्लॉसम एण्ड रॉट रोग: टमाटर में कैल्शियम (Ca) की कमी से होता है।
  5. लिटिल लीफ रोग: निम्बू में कॉपर (Cu) की कमी तथा आम में जिंक (Zn) की कमी से होता है।
  6. व्हिपटेल रोग: फूलगोभी में मोलिब्डेनम (Mo) की कमी से होता है

b) विषाणु जनित रोग: ऐसे पादप रोग जो विषाणुओ द्वारा उत्पन्न होते है , विषाणु जनित रोग कहलाते है।

  1. मोजेक रोग: तम्बाकू में टोबेको मोजेक वाइरस तथा आलू में पोटेटो वाइरस-X के कारण उत्पन्न होता है। इसमें हरित लवक नष्ट हो जाता है जिससे पत्तियां सिकुड़ कर छोटी हो जाती है तथा फल व फूल नष्ट हो जाते है।
  2. बन्चीटॉप रोग: केले में वाइरस-1 के कारण उत्पन होता है। पादप बोना तथा पटिया छोटी रह जाती है।
  3. उत्तक क्षय रोग: आलू में पोटेटो वाइरस-X के कारण होता है। तीखे दाग तथा पत्तियो में बौनापन उत्पन हो जाता है।
  4. घुमावदार पत्ती रोग: आलू में पोटेटो लीफ रोल वाइरस के कारण उत्पन्न होता है। ऊपरी पत्तियां पीली व मुड़ जाती है।

c) कवक जनित रोग: ऐसे पादप रोग जो कवक द्वारा उत्पन्न होते है , कवक जनित रोग कहलाते है।

  1. अंगमारी रोग: आलू में अल्टरनेरियासोलेनि कवक के कारण होता है।
  2. आद गलन रोग: बीजो में पाईथियम प्रजाति के कारण होता है।
  3. वार्ट रोग: आलू में सिनकाईट्रियम इंडोबायोटीकम कवक के कारण होता है।
  4. किट्टू रोग: गेहूँ में पाक्सिनिया ग्रेमीनिस ट्रिटिस कवक के कारण होता है।
  5. पाउडरी मिल्ड्यू रोग: गेहूँ में इरेसिफ ग्रेमीनिस ट्रिटिस के कारण होता है।
  6. डाउनी मिल्ड्यू / ग्रीन इयर रोग: बाजरे में स्केलेरोस्पोरा ग्रेमीकोला कवक के कारण होता है।
  7. ब्राउन लीफ स्पॉट रोग: चावल में बिपेलेसिस औराइजी कवक के कारण होता है।
  8. ब्लास्ट रोग: चावल में मैग्नापोर्थ ओराइजी कवक के कारण होता है।
  9. लाल सड़न रोग: गन्ने में कोलेटोट्राईकम फाल्केटम व ग्लोमेरेला सिंगुलेटा कवक के कारण होता है।
  10. टिक्का रोग: मूंगफली में सर्कोस्पोरा पर्सोनेटा कवक के कारण होता है।

d) जीवाणु जनित रोग: ऐसे पादप रोग जो जीवाणु द्वारा उत्पन्न होते है , जीवाणु जनित रोग कहलाते है।

  1. अंगमारी रोग: धान में जेन्थोमोनास ओराइजी जीवाणु के द्वारा होता है।
  2. टूण्डु रोग: गेहूँ में कोरनीबेक्टीरियम ट्रिटिसी जीवाणु के कारण होता है।
  3. शैथिल रोग: आलू में श्युडोमोनास सोलेनेसीयेरम जीवाणु के कारण होता है।
  4. ब्लेक आर्म: कपास में जेन्थोमोनास जीवाणु के कारण होता है।

4 comments:

मैं योगेश प्रजापत आपका तह दिल से शुक्रगुजार हूं कि आपने अपने कीमती समय हमारी वेबसाइट के लिए दिया, कमेंट करके अवश्य बताए कि हमारे द्वारा दी गयी जानकारी आपको केसी लगी...🙏🙏🙏