सौरमंडल से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

1. सौरमंडल का जनक, प्रधान या मुखिया किसे कहते हैं ?
उत्तर - सूर्य को।

2. सूर्य अपने अक्ष पर किस दिशा में घूर्णन करता है ?
उत्तर - पूर्व से पश्चिम की ओर।

3. सूर्य के केन्द्र में उपस्थित पदार्थ किस अवस्था में पाए जाते हैं ?
उत्तर - गैस और प्लाज्मा अवस्था में।

4. सूर्य के केन्द्रीय भाग को क्या कहा जाता है ?
उत्तर - क्रोड

5. सूर्य में हाइड्रोजन गैस का प्रतिशत कितना है ?
उत्तर - 71%

6. सूर्य में हीलियम गैस का प्रतिशत कितना है ?
उत्तर - 26.5%

7. सूर्य में अन्य तत्वों का प्रतिशत कितना है ?
उत्तर - 2.5%

8. सूर्य का व्यास कितना है ?
उत्तर - 13,92000 किमी.।

9. सूर्य से पृथ्वी तक प्रकाश पहुंचने में कितना समय लगता है ?
उत्तर - 8 मिनट 16 सैकण्ड।

10. प्रकाश वर्ष क्या है ?
उत्तर - सूर्य के प्रकाश द्वारा एक वर्ष में तय की गई दूरी।

11. दूरी की सबसे बड़ी इकाई क्या है ?
उत्तर - पारसेक।

12. 1 पारसेक में कितने प्रकाश वर्ष होते हैं ?
उत्तर - 3.26 प्रकाश वर्ष।

13. सूर्य का आकार पृथ्वी से कितना बड़ा है ?
उत्तर - 109 गुना बड़ा।

14. सौरमंडल के कुल द्रव्यमान का कितना भाग सूर्य में निहित है ?
उत्तर - 99.8% भाग।

15. पृथ्वी को सूर्य ताप का कितना भाग प्राप्त होता है ?
उत्तर - 1/22 अरब वाँ भाग।

16. सूर्य की आयु कितनी है ?
उत्तर - 5 बिलियन वर्ष।

17. ISRO का विस्तार क्या है ?
उत्तर - भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organization)।

18. ISRO की स्थापना कब व कहां की गई थी ?
उत्तर - 15 अगस्त 1969 को बैंगलुरू में।

19. सौरमंडल में कुल कितने ग्रह हैं ?
उत्तर - 8 ग्रह।

20. सूर्य का निकटतम ग्रह कौनसा है ?
उत्तर - बुध ग्रह।

21. सूर्य से सबसे दूर ग्रह कौनसा है ?
उत्तर - वरूण ग्रह।

22. आकार और द्रव्यमान के अनुसार सबसे बड़ा ग्रह कौनसा है ?
उत्तर - ब्रहस्पति ग्रह।

23. आकार और द्रव्यमान के अनुसार सबसे छोटा ग्रह कौनसा है ?
उत्तर - बुध ग्रह।

24. किस ग्रह का घनत्व सर्वाधिक है ?
उत्तर - पृथ्वी का।

25. किस ग्रह का घनत्व न्यूनतम है ?
उत्तर - शनि ग्रह का।

26.किस ग्रह का परिक्रमण वेग सर्वाधिक है ?
उत्तर - वरूण ग्रह का।

27. किस ग्रह का परिक्रमण वेग न्यूनतम है ?
उत्तर - बुध ग्रह का।

28. सर्वाधिक तीव्र कक्षीय गति वाला ग्रह कौनसा है ?
उत्तर - बुध ग्रह।

29. किस ग्रह को पृथ्वी का जुड़वां ग्रह कहा जाता है ?
उत्तर - शुक्र ग्रह को।

30. किस ग्रह को 'शाम का तारा' तथा 'भोर का तारा' कहा जाता है ?
उत्तर - शुक्र ग्रह को।

31. सूर्य और चंद्रमा के बाद सबसे चमकीला ग्रह कौनसा है ?
उत्तर - शुक्र ग्रह।

32. किस ग्रह को 'हरित ग्रह' तथा 'नीला ग्रह' कहा जाता है ?
उत्तर - पृथ्वी को।

33. पृथ्वी अपने अक्ष पर कितनी झुकी हुई है ?
उत्तर - 23.5°

34. रात्रि में दिखाई देने वाला सर्वाधिक चमकीला तारा कौनसा है ?
उत्तर - साइरस अथवा डॉग स्टार।

35. किस ग्रह को 'लाल ग्रह' कहा जाता है ?
उत्तर - मंगल ग्रह को।

36. मंगल ग्रह को 'लाल ग्रह' क्यों कहा जाता है ?
उत्तर - आयरन ऑक्साइड की उपस्थिति के कारण सतह लाल दिखाई देती है।

37. सौरमंडल का सबसे बड़ा ज्वालामुखी ओलम्पस मेसी तथा सबसे ऊंचा पर्वत निक्स ओलम्पिया किस ग्रह पर स्थित हैं ?
उत्तर - मंगल ग्रह पर।

38. किस ग्रह पर सूर्योदय पश्चिम में तथा सूर्यास्त पूर्व दिशा में होता है ?
उत्तर - अरूण ग्रह पर।

39. सौरमंडल का सबसे ठंडा ग्रह कौनसा है ?
उत्तर - वरूण ग्रह।

40. सर्वाधिक तापान्तर वाला ग्रह कौनसा है ?
उत्तर - बुध ग्रह।

41. कौनसे दो ग्रह वलय युक्त हैं ?
उत्तर - अरूण व शनि ग्रह।

42. सौरमंडल का सबसे छोटा उपग्रह कौनसा है ?
उत्तर - डीमोस (मंगल का उपग्रह)।

43. क्षुद्र ग्रह किन ग्रहों की कक्षाओं के मध्य पाए जाते हैं ?
उत्तर - मंगल तथा बृहस्पति की कक्षाओं के मध्य।

44. किन ग्रहों को 'जुड़वां ग्रह' कहा जाता है ?
उत्तर - अरूण तथा वरूण को।

45. सौरमंडल का सबसे बड़ा उपग्रह कौनसा है ?
उत्तर - गैनीमीड (बृहस्पति का उपग्रह)।

46. शनि ग्रह का सबसे बड़ा उपग्रह कौनसा है ?
उत्तर - टाइटन।

47. किस ग्रह के पास सर्वाधिक उपग्रह हैं ?
उत्तर - बृहस्पति ग्रह के पास।

48. पृथ्वी का एकमात्र उपग्रह कौनसा है ?
उत्तर - चन्द्रमा।

49. पृथ्वी दिवस कब मनाया जाता है ?
उत्तर - 22 अप्रैल को।

50. किन ग्रहों के पास कोई उपग्रह नहीं है ?
उत्तर - बुध तथा शुक्र के पास।

No comments:

Post a Comment

मैं योगेश प्रजापत आपका तह दिल से शुक्रगुजार हूं कि आपने अपने कीमती समय हमारी वेबसाइट के लिए दिया, कमेंट करके अवश्य बताए कि हमारे द्वारा दी गयी जानकारी आपको केसी लगी...🙏🙏🙏