आधुनिक आवर्त सारणी

आधुनिक आवर्त सारणी (Modern Periodic Table):


हेनरी मोजले की आवर्त सारणी
आधुनिक आवर्त सारणी

➡खोज: हेनरी मोजले ने 1913 में
➡सिद्धान्त: तत्वों के गुणधर्म परमाणु क्रमांक के आवर्त फलन होते है।
➡आवर्त: क्षेतिज पंक्तियो को कहते है जिनकी संख्या 7 है। एक आवर्त में उपस्थित सभी तत्वों में कोशो की संख्या समान रहती है। आवर्त बढ़ने पर कोशो की संख्या में इकाई वृद्वि होती है।
➡समूह: ऊर्ध्वाधर स्तम्भो को कहते है जिनकी संख्या 18 है। एक ही वर्ग में उपस्थित सभी तत्वों में संयोजी इलेक्ट्रान की सँख्या समान रहती है वर्ग बढ़ने पर संयोजी इलेक्ट्रॉन की संख्या में इकाई वृद्वि होती है।
➡चार ब्लॉक/ खण्डों में आवर्त सारणी को बाँटा गया है-
1) s- block , 2) p-block,
3) d-block , 4)f-block
➡s-block: ये नर्म धातु होते है, तथा क्षारीय ऑक्साइड बनाते है। इसमें 2 वर्ग होते है-
वर्ग-1: इसे क्षारीय धातु कहते है।
वर्ग-2: इसे क्षारीय मृदा धातु कहते है।
➡p-block: इसमें धातु , अधातु तथा उपधातु तीनो आते है। इसमें कुल 6 वर्ग होते है-
वर्ग-13: इसे बोरोन परिवार कहते है।
वर्ग-14: इसे कार्बन परिवार कहते है।
वर्ग-15: इसे नाइट्रोजन / निक्टोजन परिवार कहते है।
वर्ग-16: इसे ऑक्सिजन / चाल्कोजन परिवार कहते है।
वर्ग-17: इसे हेलोजन वर्ग कहा जाता है।
वर्ग-18: इसे शून्य / अक्रिय / एरोजन/ उत्कृष्ट वर्ग कहा जाता है।

💡 s-block तथा p-block को सम्मिलित रूप से निरूपक तत्व कहा जाता है।

➡d-block: इन्हें संक्रमण तत्व कहा जाता है। ये सही धातु होती है। इसमें कुल 10 वर्ग आते है जो वर्ग-3 से लेकर वर्ग-12 तक है।
➡f-block: इन्हें आंतरिक संक्रमण तत्व कहा जाता है। ये सभी धातु होती है। इसे 2 श्रेणियों में बाँटा गया है-
लेन्थेनाइड श्रेणी: लेन्थेनम(La) से आगे आने वाले तत्वों को इस श्रेणी में रखा गया है जो परमाणु क्रमांक 58 से 71 तक है। इनकी कुल संख्या 14 होती है।
एक्टीनाइड श्रेणी: एक्टिनियम(Ac) से आगे आने वाले तत्वों को इस श्रेणी में रखा गया है जो परमाणु क्रमांक 90 से 103 तक है। इनकी कुल संख्या 14 होती है। यूरेनियम परमाणु 92 क्रमांक पर आता है। यूरेनियम के बाद आने वाले तत्वों को परायूरेनियम / कृत्रिम / संश्लेषीत तत्व कहते है।

कुछ मत्वपूर्ण तत्वों के गुण तथा नाम:

  1. सबसे हल्का तत्व: हाइड्रोजन(H-1)
  2. सबसे भारी तत्व: ओसमियम(Os-76)
  3. सबसे हल्की धातु: लिथियम(Li-3)
  4. सबसे भारी धातु: ओसमियम(Os-76)
  5. द्रव अवस्था मे धातु: मर्करी/पारा(Hg-80)
  6. द्रव अवस्था मे अधातु: ब्रोमीन(Br-35)
  7. सबसे अच्छा सुचालक: चांदी/सिल्वर(Ag-47)
  8. सबसे ज्यादा अभिक्रियाशील धातु: सिसिजम(Cs-55)
  9. सबसे ज्यादा अभिक्रियाशील अधातु: फ़्लोरिन(F-9)
  10. सबसे ज्यादा ऑक्सीकारक: फ़्लोरिन(F-9)
  11. सबसे ज्यादा अपचायक: लिथियम(Li-3)
  12. सबसे ज्यादा आयनन विभव: हीलियम(He-2)
  13. सबसे कम आयनन विभव: सीजियम(Cs-55)
  14. सबसे अधिक विधुतऋणी: फ़्लोरिन(F-9)
  15. सबसे अधिक तन्य धातु: गोल्ड/सोना(Au-79)
  16. सबसे अधिक इलेक्ट्रॉन बन्धुता: क्लोरिन(Cl-17)
  17. सबसे अधिक समस्थानिक: पोलोनियम(Po-84)
  18.  सबसे अधिक गलनांक वाली धातु: टंगस्टन(W-74)
  19. सबसे कठोर धातु: प्लेटिनम(Pt-78)
  20. आतिशबाजी में हरा रंग: बेरियम(Ba-56)
  21. आतिशबाजी में लाल रंग: स्ट्रान्सशियम(Sr-38)
  22. वायुयान के निर्माण में: पैलेडियम(Pd-46)
  23. वायुमण्डल में नही पाई जाने वाली अक्रिय गेस: रेडॉन(Rn-86)
  24. विधुत बल्व में भरी जाने वाली गैस: ऑर्गन(Ar-18)
  25. भू-पर्पटी में सबसे अधिक पाए जाने वाला तत्व- एलुमिनियम(Al-13)
  26. हाइड्रोजन(H-1) की खोज: हेनरी कैवेंडिश
  27. ऑक्सीजन(O-8) की खोज: शीले (ऑक्सीजन नाम अन्टोनी लेवोसिये ने दिया था)

इस प्रशन का कमेंट्स में उत्तर बताए-
Q. सर्वाधिक ऑक्सीकरण अवस्था दर्शाने वाले तत्व का नाम तथा प्रतीक बताइये?

No comments:

Post a Comment

मैं योगेश प्रजापत आपका तह दिल से शुक्रगुजार हूं कि आपने अपने कीमती समय हमारी वेबसाइट के लिए दिया, कमेंट करके अवश्य बताए कि हमारे द्वारा दी गयी जानकारी आपको केसी लगी...🙏🙏🙏